...
ताज़ा खबर:-
परिचय
समस्तीचक गाँव का यह पहला और अहम कदम है , जो इसे इंटरनेट पर प्रषिद्ध होने में मदद करेगा। गाँव वासियोँ के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नही होगा जब वो जानेंगे की उनका भी गाँव उन गिने -चुने गाँव में शामिल है जो इंटरनेट पर उपलब्ध है और वो भी हिंदी में। मैंने पहले इस वेबसाइट /ब्लॉग को अंग्रेजी में बनाया था परंतु गाँव की सम्पूर्ण जानकारी उस भाषा में सब तक पहुँचना मुश्किल था। यह पहला वेबसाइट /ब्लॉग है जो आपको अपने गाँव की सम्पूर्ण जानकारी देगी।समस्तीचक , बिहार राज्य का एक छोटा और खुशहाल गाँव है। यह गाँव पटना जिले के अन्तर्गत आता है और यह बिलकुल इस जिले के अंतिम छोर पर स्तिथ है। कुछ लोग इसका उच्चारण समतीचक करते हैं हालांकि इसका सही उच्चारण समस्तीचक है। इस गाँव की आबादी (18 वर्ष और ऊपर ) 914 है ,जिसमे 490 पुरुष और 424 स्त्री है। (यह चुनाव आयोग द्वारा (2015 ) में जारी की गई आकड़ों के अनुसार है। ) इस गाँव का मुख्य भाषा मगही हिंदी है परन्तु लोग शुद्ध हिंदी का भी प्रयोग करते हैं। समस्तीचक गाँव का मुख्य भाग दो छोटे - छोटे टोलों से जुड़ा हुआ है। इन्ही दो टोलों और मुख्य गाँव को जोरकर , समस्तीचक एक सम्पूर्ण गाँव कहलाता है। इन दो टोलों का नाम - बेलदारी टोला और समस्तीचक मुसहरी के नाम से जाना जाता है।
इस गाँव में दो सरकारी स्कूल थे - मध्य विद्यालय समस्तीचक और सरदार वल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल।
सरदार वल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल, भगवान गँज - समस्तीचक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्तिथ है। हालाँकि यह विद्यालय कई वर्षों से बंद परा है। गांववासियों की मदद से यहां एक सरकारी अस्पताल का निर्माण हुआ है जो बिहार सरकार के वित्तीय मदद से संभव हो पाया है । इस गाँव ने अपने बल बुते एक नई मंदिर बनवाई है। यहां भगवान शिव शंकर के मूर्ति को स्थापित किया गया है। यह मंदिर "देवी स्थान" के नाम से प्रसिद्ध जगह पर बनवाया गया है। इस गाँव से सटे एक नहर भी पास कर रहा है , हालाँकि यह अभी पूर्ण रूप नहीं लिया है। इस गाँव का एक अपना खेलने का मैदान है जो की "समस्तीचक फील्ड" नाम से प्रषिद्ध है। इस गाँव में पक्की सड़क , बिजली और नाले भी उपलब्ध है जो आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया है।
इस गाँव के लोग मुख्य रूप से किसान हैं और खेतों में कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का भरण - पोषण करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मुर्गी पालन के व्यवसाय में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इस गाँव में दो सामुदायिक भवन भी है - जिसमे एक पूर्ण रूप से निर्माण हो चूका है और यह ब्रह्मस्थान( ब्रह्मथानी नाम से प्रषिध ) में स्तिथ है और दूसरा गाँव के पूर्वी कोने पर स्तिथ है परन्तु इसका अभी पूर्ण से निर्माण नहीं हुआ है। इस गाँव का सबसे नजदीकी बाजार "भगवन गंज बाजार" है और यह समस्तीचक से लगभग एक-डेढ़ किलोमीटर पर स्तिथ है। गाँव कुछ लोग इस बाजार में अपना दूकान भी खोले हुए हैं।
अपने कुछ जरूरी कामों के लिए लोग मसौढ़ी ( गाँव से 17 कि. मी. दूर ), पटना ( गाँव से 50 कि. मी. दूर ), जहानाबाद (गाँव से 20 कि. मी. दूर), सिगोड़ी (गाँव से 8 कि. मी. दूर ), अरवल ( गाँव से 15 कि. मी. दूर ), नदौल ( गाँव से 10 कि. मी. दूर ) आदि जगहों का दौरा करते हैं। यहाँ का आसपास इलाका पहले नक्सलियों के चपेट में था परन्तु 2005 के उपरान्त यानी की नितीश जी ( विकाश पुरुष ) के सरकार में आने के बाद शान्ति वातावरण कायम हुआ और जबरदस्त विकाश भी हुआ। यही कारण है की यहां के लोग नितीश जी का बड़ाई करते थकते नहीं हैं। इस गाँव से सटे एक पईन है जो की पटना जिला और जहानाबाद जिला को दो भागों में बाँटता है।
गाँव से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
गाँव - समस्तीचक
पंचायत - भगवान गंज
थाना - भगवान गंज
डाक घर - भगवान गंज
पिन कोड - 804454
मुखिया - कलावती देवी
अंचल - मसौढ़ी
प्रखंड - मसौढ़ी
अनुमंडल - मसौढ़ी
अनुमंडल - मसौढ़ी
जिला - पटना
राज्य - बिहार
देश - भारत
मतदान सम्बंधित जानकारी
विधानसभा क्षेत्र की संख्या,नाम व आरक्षण - 189, मसौढ़ी, अo जाo
लोकसभा क्षेत्र की संख्या,नाम व आरक्षण - 31,पाटलिपुत्र,सामान्य
मतदान केन्द्र - 133, मध्य विद्यालय समस्तीचक
भाग संख्या -133
मतदाताओ की कुल संख्या - 914
पुरुष - 490
महिला - 424
मतदान सम्बंधित जानकारी
विधानसभा क्षेत्र की संख्या,नाम व आरक्षण - 189, मसौढ़ी, अo जाo
लोकसभा क्षेत्र की संख्या,नाम व आरक्षण - 31,पाटलिपुत्र,सामान्य
मतदान केन्द्र - 133, मध्य विद्यालय समस्तीचक
भाग संख्या -133
मतदाताओ की कुल संख्या - 914
पुरुष - 490
महिला - 424
गाँव की चौहदी
उत्तर - रोहिला
दक्षिण - जहानाबाद
पूर्व - भगवानगंज
पश्चिम - बेलौना
महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर
|
|
|
|
0612 - 2614436
|
9431822123
|
||
0612 - 2214318
0612 - 2219745
0612 - 2320047
0612 - 2321467
|
9431822967
|
||
9431822955
|
|||
P.M.C.H. (पटना)
|
0612 - 2670132
|
||
एम्बुलेंस सेवा
|
102 /108
|
||
सर्किल अधिकारी
( मसौढ़ी )
|
8544412756
|
स्रोत :- http://patna.bih.nic.in/pages/
धर्म एवं जाति समीकरण
इस गाँव के सम्पूर्ण निवासी हिन्दू धर्म का पालन करते हैं। अगर जातिये दृष्टिकोण से देखा जाये तो यहाँ - कुर्मी ( गाँव के मुख्य भाग के निवासी और सबसे अधिक संख्या में उपलब्ध ), ठाकुर ( गाँव के मुख्य भाग के निवासी) कहार ( गाँव के मुख्य भाग के निवासी), गड़ेरी (गाँव के मुख्य भाग के निवासी), बेलदार (गाँव के उत्तरी हिसे में स्तिथ ), मुसहर ( गाँव के पूर्वी हिसे में स्तिथ, हालाँकि कुछ मुसहर समुदाय, बेलदारी टोला में भी है। ) यहां विभिन्न जाती के लोग एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं। यह विविधता में एकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अस्पताल
इस गाँव में एक सरकारी अस्पताल है जो गाँव के उत्तर दिशा में 400 से 500 मीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह अस्पताल समस्तीचक और भगवान गंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे ही है और ठीक हाई स्कुल के सामने है। इससे पहले ठीक उसी स्थान पर एक सरकारी अस्पताल था परन्तु समय के अनुसार वो उस जगह से विलुप्त हो गया और सिर्फ उसकी नीव बची थी। परन्तु गाँव वालो की लगातार दौर -धुप से वहां फिर एक बार नई एवं बेहतर सुविधावों वाला अस्पताल का निर्माण हो चूका है हालाँकि इसका अभी तक शुभारम्भ नहीं हो पाया है। गाँव वालों की माने तो वो चाहते है की उनका लोकप्रिय नेता श्रीमान नितीश कुमार ही इस अस्पताल का उदघाटन करे। इस अस्पताल के बनने से उम्मीद है की गाँव के लोगो के साथ -साथ आसपास के इलाके के गरीब परिवार को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
इस स्कुल का मध्याह्न भोजन का निर्धारित मेनू है :-
समस्तीचक गूगल मानचित्र पर (Google Map )
इस गाँव में एक सरकारी अस्पताल है जो गाँव के उत्तर दिशा में 400 से 500 मीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह अस्पताल समस्तीचक और भगवान गंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे ही है और ठीक हाई स्कुल के सामने है। इससे पहले ठीक उसी स्थान पर एक सरकारी अस्पताल था परन्तु समय के अनुसार वो उस जगह से विलुप्त हो गया और सिर्फ उसकी नीव बची थी। परन्तु गाँव वालो की लगातार दौर -धुप से वहां फिर एक बार नई एवं बेहतर सुविधावों वाला अस्पताल का निर्माण हो चूका है हालाँकि इसका अभी तक शुभारम्भ नहीं हो पाया है। गाँव वालों की माने तो वो चाहते है की उनका लोकप्रिय नेता श्रीमान नितीश कुमार ही इस अस्पताल का उदघाटन करे। इस अस्पताल के बनने से उम्मीद है की गाँव के लोगो के साथ -साथ आसपास के इलाके के गरीब परिवार को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
सड़क , बिजली और नाला
इस गाँव में पक्की सड़क का जाल बिछा हुआ है। यहाँ सड़के हर घर-हर द्वार को जोड़ती है। इस गाँव में सड़को का पूर्ण रूप से निर्माण सन 2008-2009 में हुआ और यह निर्माण "प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना "के तहत हुआ है। ठीक इसी साल बिजली का भी आगमन हुआ , जो हर लोग के चेहरे पर मुस्कराहट लाई। सड़क निर्माण के साथ -साथ ही नाला का भी निर्माण हुआ। सड़क और बिजली दो ऐसे मुद्दे है जो आम लोगो को नई व्यवसाय करने में बहुत ही मददगार साबित हुआ। यही कारण है की आज काफी लोग मुर्गी पालन करना चाहते हैं। समस्तीचक तो अब मुर्गी पलकों का गढ़ सा बन गया है।
2008 के पहले का एक समय था जब चारो ओर कच्ची सड़के हुआ करती थी और बिजली का तो कोई जिक्र ही नहीं था। शायं होते ही पूरा इलाका अँधेरे में ढक जाता था। बारिश होते ही सड़के नदी का रूप ले लेति थी और जीवन थम जाती थी। परन्तु आज दिन हो या रात लोग कभी भी बिना किसी संकोच के बाहर निकल पड़ते हैं।
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में भी यह गाँव काफी अव्वल है। साक्षरता का कोई सरकारी आंकड़ा तो नहीं है परन्तु काफी लोग पढ़े -लिखे हैं। इस गाँव के काफी लोग ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी जैसे रेलवे , बैंक ,इंजीनियर आदि में जॉब करते हैं।
यहां सरकारी स्कुल भी है जिसमे बच्चे पढ़ने जाते है। इस सरकारी स्कुल का नाम है - मध्य विद्यालय समस्तीचक। यहां प्रथम वर्ग से दसवी वर्ग तक के छात्र पढ़ते हैं। यह स्कुल मुख्य गाँव से उत्तर - पश्चिम में स्तिथ है जो की बेलदारी टोला के नजदीक है। इस स्कुल में तीन अलग - अलग बिल्डिंग है जो एकहि अहाता में है। यहां कुल 17 कमरे है और साथ ही शौचालय का भी प्रबंध है। यह स्कुल चुनाव के समय मतदान केंद्र के तौर पर भी इस्तेमाल होता है। इस स्कुल के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद सर है। जबकि यह एक सरकारी स्कुल तो यहां मध्याह्न भोजन मिलता है।
इस स्कुल का मध्याह्न भोजन का निर्धारित मेनू है :-
स्रोत : http://www.madhyanbhojanvihar.in/Menu.aspx?s=10281200501
कुछ बच्चे नजदीक के सी. बी. एस. इ. स्कुल में भी पढ़ने जाते हैं जिसका नाम "टेरेसा इंटरनेशनल एकेडेमी " है। यह विद्यालय इस गाँव से 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। शाम में कुछ बच्चे कोचिंग भी जाते हैं। कुछ अपने गाँव में कोचिंग करते हैं तो कुछ भगवानगंज और आदमपुर भी जाया करते हैं।
खेल का मैदान
इस गाँव में एक खेल का मैदान भी है जो की मुख्य गाँव से पूर्व दिशा में है और समस्तीचक मुसहरी के नजदीक है। यह मैदान "समस्तीचक फील्ड " से प्रषिद्ध है। गाँव के बच्चे यहाँ फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा आया करते है। इस मैदान में कई बार टूर्नामेंट और दूसरे गाँव के बीच मैच हो चूका है। इस फील्ड के चारो ओर दौरने या जॉगिंग करने के लिए सीमेंटेड ट्रैक भी बना हुआ है। हालाँकि पहले इस मैदान का आकार छोटा था परन्तु गाँव के लोगो की मदद से यह अब काफी बड़ा हो गया है।
हाल ही में इस मैदान पर "समस्तीचक " बनाम "भगवानगंज थाना " एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ था। इसके आयोजककर्ता सुधीर कुमार (गाँव के बहुत बड़े व्यवसायी ) थे। यह मैच समस्तीचक गाँव के द्वारा ही जीता गया था।
पलायन
यह एक जटिल समस्या है जिसका निवारण बहुत ही जरूरी है। गाँव के काफी लोग शहरो में बस गए है। कुछ लोग पैसे कमाने के लिए बाहर गए है तो बच्चे भी अपने अच्छी गुणवत्ता के शिक्षा के लिए शहरो में गए हैं। यही कारन है की गाँव में उतने लोग नहीं मिलेंगे जितना यहाँ की जनसँख्या है। ऐसे लोग आम तौर पर त्योहारों और पर्वो के मौके पर आते हैं।
समस्तीचक गूगल मानचित्र पर (Google Map )
समस्तीचक गाँव अब फेसबुक पर उबलब्ध है
(समस्तीचक गाँव को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए,निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे और अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग इन करे।)
समस्तीचक गाँव अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है
(समस्तीचक को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए निचे Follow बटन पर क्लिक करे और अपने ट्विटर अकाउंट में Log in करे या नए यूजर है तो Sign Up करे।)
Tweets by @samastichak
महत्वपूर्ण लिंक
(निचे कुछ ऐसे लिंक दिए हुए हैं जिनका आप हमेसा इस्तेमाल करते हैं। आपको अब ढेर सारे वेबसाइट के नाम याद रखने की कोई जरुरत नहीं है , आप सिर्फ लिंक पर क्लिक करे और आप उस वेबसाइट को खोल सकते हैं जिसे खोलना चाहते हैं। ये सारे वेबसाइट एक नई पेज में खुलेगी। )
सर्च इंजन
|
सोशल नेटवर्किंग साइट्स
|
ऑनलाइन सामान ख़रीदे
|
|
ऑनलाइन दवा ख़रीदे
|
|
ट्रेन / फ्लाइट टिकट बुक करे
|
|
ऑनलाइन वीडियो डाउनलोड करे
|
|
|
नोट - आप वेबसाइट में हुई गलतियों को सुधारने के लिए सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए आप समस्तीचक के फेसबुक पेज को लाइक करे और फिर उस पेज से मैसेज/कॉमेंट भेज सकते हैं। आप हमें ट्विटर के जड़िये भी सुझाव भेज सकते हैं , इसके लिए आप @samastichak को फॉलो करे और @samastichak से ट्वीट करे। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
3 comments:
i love this site
bahut achhi kosis lage rho
samastichak ko digital banado
Post a Comment